Friday, October 26, 2018

आप हमारे कब थे

हमने साथ मे दो पल गुज़ारे कब थे
एक गुमान सा था आप हमारे कब थे

अज्ञात

Friday, October 5, 2018

तजुर्बे के मुताबिक खुद को ढाल लेता हूं

*तजुर्बे के मुताबिक़, खुद को ढाल लेता हूं,,!*
*कोई प्यार जताए तो, जेब संभाल लेता हूं,,,!!*

*नहीं करता थप्पड़ के बाद, दूसरा गाल आगे,,!*
*खंजर खींचे कोई, तो तलवार निकाल लेता हूं,,,!!*

*वक़्त था सांप की, परछाई डरा देती थी,,!*
*अब एक आध मै, आस्तीन में पाल लेता हूं,,!!*

*मुझे फासने की, कहीं साजिश तो नहीं,,!*
*हर मुस्कान ठीक से, जांच पड़ताल लेता हूं,,,!!*

*बहुत जला चुका उंगलियां, मैं पराई आग में,,!*
*अब कोई झगड़े में बुलाए, तो मै टाल देता हूं,,,!!*

*सहेज के रखा था दिल, जब शीशे का था,,!*
*पत्थर का हो चुका अब, मजे से उछाल लेता हूं,,,,!!*

Tuesday, September 25, 2018

रात तेरे ख्वाब मददगार गुज़रे

भूलने लगे जो विसाल-ए-यार गुज़रे
लम्हात-ए-याद मगर यादग़ार गुज़रे

कट गई तमाम शब देखते देखते
रात तेरे ख्वाब .. मददगार गुज़रे

फ़क़त एक इश्क़ से घबरा गए आप
ये हादसे संग मेरे .. कई बार गुज़रे

मिलो तुम हरदम महंगाई की तरह
उम्मीद लिए हम सरे-बाज़ार गुज़रे

ज़रुरतमंद हूँ ये ख़बर क्या फ़ैली
बचकर सरेराह दोस्त-यार गुज़रे

मुफ़्त अच्छी है शायरी ‘अमित’ की
कहते हुए दर से मेरे खरीदार गुज़रे

~ ` ~ ` ~ ` ~ ` ~ ` ~ ` ~ ` ~ ` ~ ` ~ ` ~ ` ~ `

bhoolne lage jo visaal-e-yaar guzare
lamhaat-e-yaad magar yaadgaar guzare

kat gayi tamaam shab dekhte dekhte
raat tere khwaab .. madadgaar guzare

faqat ek ishq se ghabraa gaye aap
ye haadase sang mere .. kai baar guzre

milo tum hardam mehngaayi kii tarah
ummeed liye ham sare bazaar guzre

zarooratmand hoon ye khabar kya failii
bachkar sareraah dost-yaar guzare

muft achchhi hai shayari ‘amit’ kii
kahte huye sar se mere khreedaar guzre

लंबी कर दी

मुख़्तसर सी थी सो शुरुआत लम्बी कर दी
कुछ इस तरह से हमने बात लम्बी कर दी

सुबह तलक टूट जायेंगे मालूम था ख़्वाब
बस इस ख़ातिर खींचकर रात लम्बी कर दी

ऐ ज़िन्दगी तुझसे मिलकर अच्छा तो लगा
पर तूने बेवजह मुलाक़ात लम्बी कर दी

छाई कुछ यूँ कि घटती ही नहीं तनिक
घटा ने बढ़ाकर बरसात लम्बी कर दी

बात बात में ‘अमित’ ये छोटी सी ग़ज़ल
तुमने देखो बिना-बात लम्बी कर दी

Sunday, September 23, 2018

फ़िक्र-ए-दुनिया, ग़म-ए-रोज़गार, यादें तुम्हारी

बस मुलाक़ातें हक़ीक़त से टालते रहना
यूँ बुरा नहीं पास कुछ मुग़ालते रहना

मुमकिन है मिल जायें कुछ अनछुए भी
तुम ख़्यालों को यूँ ही खंगालते रहना

खींचेंगे पीछे, फिर काटेंगे पलटकर
अच्छा नहीं बीते पल, पालते रहना

आग पेट की या सीने की, बुझनी चहिए
मुनासिब नहीं लहू यूं उबालते रहना 

मंज़िलें गुम गईं पर सफ़र तो संग है
चलने वास्ते रास्ते निकालते रहना

तैरते हैं हवा में उन सियासी के दरमियाँ 
कुछ मुद्दे मुहब्बत के उछालते रहना

फ़िक्र-ए-दुनिया, ग़म-ए-रोज़गार, यादें तुम्हारी
बहुत मुश्किल संग सब संभालते रहना 

अब हवाले तुम्हारे हर मिसरे हमारे 
ये अमानत ‘अमित’ की देखते-भालते रहना

Amit Harsh

Wednesday, September 12, 2018

*पत्थर का हो चुका अब मजे से उछाल लेता हूँ...*

*तजुर्बे के मुताबिक़ खुद को ढाल लेता हूँ,*
*कोई प्यार जताए तो जेब संभाल लेता हूँ...*

*नहीं करता थप्पड़ के बाद दूसरा गाल आगे,*
*खंजर खींचे कोई तो तलवार निकाल लेता हूँ...*

*वक़्त था सांप की परछाई डरा देती थी,*
*अब एक आध मैं आस्तीन में पाल लेता हूँ...*

*मुझे फांसने की कहीं साजिश तो नहीं,*
*हर मुस्कान ठीक से जांच पड़ताल लेता हूँ...*

*बहुत जला चुका उंगलियां मैं पराई आग में,*
*अब कोई झगड़े में बुलाए तो मैं टाल देता हूँ...*

*सहेज के रखा था दिल जब शीशे का था,*
*पत्थर का हो चुका अब मजे से उछाल लेता हूँ...*

Monday, November 13, 2017

भीगी हुई इक शाम की दहलीज पे बैठे

بھیگی ہوئی اک شام کی دہلیز پہ بیٹھے
ہم دل کے سلگنے کا سبب سوچ رہے ہیں
भीगी हुई इक शाम की दहलीज़ पे बैठे
हम दिल के सुलगने का सबब सोच रहे हैं

#ShakebJalali #deathAnniversary

Sunday, July 2, 2017

सफ़र जारी रखो

आँखों में पानी रखों, होंठो पे चिंगारी रखो!
जिंदा रहना है तो तरकीबे बहुत सारी रखो!!
राह के पत्थर से बढ के, कुछ नहीं हैं मंजिलें!
रास्ते आवाज़ देते हैं, सफ़र जारी रखो!!

--अज्ञात

Saturday, June 17, 2017

शिकायतों की पाई पाई

शिकायतों की पाई पाई जोड़कर रखी थी मैंने,

उसने गले लगाकर सारा हिसाब बिगाड़ दिया…”॥

बहुत अंदर जला देती हैं

बहुत अंदर तक जला देती है,

वो शिकायतें जो बयाँ नही होती....

Friday, June 9, 2017

रास आ गए हैं

रास आ गये हैं कुछ लोगों को हम
कुछ लोगों को ये बात रास नही आई

अज्ञात

Tuesday, May 30, 2017

रस्सी जैसी ज़िन्दगी

रस्सी जैसी जिंदगी...तने-तने हालात.....

एक सिरे पे ख़्वाहिशें...दूजे पे औकात....!

--अज्ञात

Thursday, November 3, 2016

काश कोई देखने वाला होता

एक यह ज़िद कि कोई ज़ख्म न देख पाए दिल के मेरे

और एक यह हसरत कि काश कोई देखने वाला होता

Saturday, October 29, 2016

हम अपने आप से कुछ इस तरह हुए रुखसत

उसी की तरहा मुझे सारा ज़माना चाहे ,
वो मेरा होने से ज्यादा मुझे पाना चाहे ?.

मेरी पलकों से फिसल जाता है चेहरा तेरा ,
ये मुसाफिर तो कोई और ठिकाना चाहे .

एक बनफूल था इस शहर में वो भी ना रहा,
कोई अब किस के लिए लौट के आना चाहे .

ज़िन्दगी हसरतों के साज़ पे सहमा-सहमा,
वो तराना है जिसे दिल नहीं गाना चाहे .

हम अपने आप से कुछ इस तरह हुए रुखसत,
साँस को छोड़ दिया जिस तरफ जाना चाहे .

--Unknown...

Monday, August 15, 2016

ख़याल से भी खूबसूरत था वो

ख़याल से भी खूबसूरत था वो , ख़्वाब से ज्यादा नाजुक
गवां दिया हमने ही उसको , देर तक आज़माने में  ..

दे दिया क्या क्या मुझे

चाँद चेहरा जुल्फ दरिया , बात खुशबू, दिल चमन
एक तुझे देकर खुदा ने दे दिया क्या क्या मुझे

#बशीर_बद्र

Tuesday, August 9, 2016

हमारी खताओं का हिसाब रखते जाना

हमारी खताओं का हिसाब रखते जाना
उनकी अदाओं का हिसाब मुमकिन नहीं

मौत उसकी जिसका ज़माना करे अफ़सोस

मौत उसकी जिसका ज़माना करे अफ़सोस
यूं तो सभी आये हैं दुनिया में मरने के लिए

जो लौट आएं तो कुछ कहना नहीं

जो लौट आएं तो कुछ कहना नहीं बस देखना उन्हें गौर से

जिन्हें मंज़िलों पे खबर हुई के ये रास्ता कोई और था

--अज्ञात

Saturday, August 6, 2016

रात तेरे ख्वाब .. मददगार गुज़रे

भूलने लगे जो विसाल-ए-यार गुज़रे
लम्हात-ए-याद मगर यादग़ार गुज़रे

कट गई तमाम शब देखते देखते
रात तेरे ख्वाब .. मददगार गुज़रे

फ़क़त एक इश्क़ से घबरा गए आप
ये हादसे संग मेरे .. कई बार गुज़रे

मिलो तुम हरदम महंगाई की तरह
उम्मीद लिए हम सरे-बाज़ार गुज़रे

ज़रुरतमंद हूँ ये ख़बर क्या फ़ैली
बचकर सरेराह दोस्त-यार गुज़रे

मुफ़्त अच्छी है शायरी ‘अमित’ की
कहते हुए दर से मेरे खरीदार गुज़रे

--अमित हर्ष