Showing posts with label Altaf Raja. Show all posts
Showing posts with label Altaf Raja. Show all posts

Sunday, October 17, 2010

यूं बड़ी देर से पैमाना लिए बैठा हूँ

यूं बड़ी देर से पैमाना लिए बैठा हूँ
कोई देखे तो ये समझे के पिए बैठा हूँ
जिंदगी भर के लिए रूठ के जाने वाले
मैं अभी तक तेरी तस्वीर लिए बैठा हूँ

--अल्ताफ राजा

Album : tum to thehre pardesi
Audio : http://smashits.com/tum-to-thehre-pardesi-altaaf-raja/songs-827.html#

उसके अपने उसूल भी होंगे

फूल के साथ साथ गुलशन में
सोचता हूँ बबूल भी होंगे
क्या हुआ उसने बेवफाई की
उसके अपने उसूल भी होंगे

--अल्ताफ राजा

Album : तुम तो ठहरे परदेसी
Audio : http://smashits.com/tum-to-thehre-pardesi-altaaf-raja/songs-827.html#

Saturday, July 24, 2010

गम जुदाई का यूं तो बहुत था मगर

गम जुदाई का यूं तो बहुत था मगर
दूर तक हाथ फिर भी हिलाना पड़ा
बैठ कर रेलगाड़ी में वो चल दिए
रोते रोते हमें घर को आना पड़ा

गम जुदाई का यूं...

वो तो चल भी दिया, दिल मेरा तोड़ कर
मुझ पे बीती है क्या, काश लेता खबर
ये वो गम है जो होगा न कम उम्र भर
होगा पानी का क्या पत्थरों पे असर
इतना रोया हूँ मैं, याद कर के उसे
आसुओं में मुझे डूब जाना पड़ा

गम जुदाई का यूं...

जिसकी खातिर ज़माने को ठुकरा दिया
उसकी चाहत में मुझको मिला ये सिला
गैर के साथ उसका मिलन हो गया
मेरी मजबूरियों की नहीं इंतेहा
उसकी शादी में उसकी खुशी के लिए
प्यार के गीत मुझको भी गाना पड़ा

गम जुदाई का यूं तो बहुत था मगर
दूर तक हाथ फिर भी हिलाना पड़ा
बैठ कर रेलगाड़ी में वो चल दिए
रोते रोते हमें घर को आना पड़ा

--अल्ताफ राजा

Monday, July 12, 2010

इस शहर-ए-नामुराद की इज़्ज़त करेगा

इस शहर-ए-नामुराद की इज़्ज़त करेगा कौन...
हम ही चले गये तो मोहब्बत करेगा कौन...

इस घर की देख-रेख के लिए वीरनियाँ तो हों...
जाले हटा दिए तो हिफ़ाज़त करेगा कौन...

सदमे से टूटने के लिए कुछ तो चाहिए...
कुछ भी नहीं तो इसकी शिकायत करेगा कौन...

मुझको खबर तो है की तू कमजोर है मगर...
मैं ये भी जनता हूँ हिमायत करेगा कौन...

--अल्ताफ राजा

Saturday, March 14, 2009

खिंचे खिंचे से रहते हो

खिंचे खिंचे से रहते हो, क्यों
खिंचे खिंचे से रहते हो, ध्यान किसका है
ज़रा बताओ तो ये इम्तेहान किसका है
हमें भुला दो मगर ये तो याद ही होगा
हमें भुला दो मगर ये तो याद ही होगा
नई सड़क पे पुराना मकान किसका है
--अल्ताफ राजा