दिल के दीवार-ओ-दर पे क्या देखा
बस तेरा नाम ही लिखा देखा
तेरी आँखों में हमने क्या देखा
कभी कातिल कभी खुदा देखा
अपनी सूरत लगी पराई सी
जब कभी हमने आईना देखा
हाय अंदाज़ तेरे रुकने का
वक्त को भी रुका रुका देखा
तेरे जाने में और आने में
हमने सदियों का फासला देखा
फिर न आया खयाल जन्नत का
जब तेरे घर का रास्ता देखा
तेरी आँखों में हमने क्या देखा
कभी कातिल कभी खुदा देखा
दिल के दीवार-ओ-दर पे क्या देखा
बस तेरा नाम ही लिखा देखा
--सुदर्शन फाकिर
जगजीत और चित्रा की आवाज़ में ये गीत आप youtube पर सुन सकते हैं
If you know, the author of any of the posts here which is posted as Anonymous.
Please let me know along with the source if possible.
Showing posts with label Sudharshan faakir. Show all posts
Showing posts with label Sudharshan faakir. Show all posts
Thursday, April 29, 2010
अपनी सूरत लगी पराई सी
Subscribe to:
Posts (Atom)