क्या सरोकार अब किसी से मुझे
वास्ता था, तो था, तुझ ही से मुझे
बे-हिसी का भी अब नहीं एहसास
क्या हुआ, तेरी बेरुखी से मुझे
बे-हिसी=senseless
मौत की आरज़ू भी कर देखूं
क्या उम्मीदें थी, जिंदगी से मुझे
फिर किसी पर न ऐतबार आये
यू उतारो न अपने जी से मुझे
तेरा गम भी न हो, तो क्या जीना
कुछ तसल्ली है, दर्द ही से मुझे
कर गए किस तरह तबाह ज़िया
दुश्मन अंदाज़-ए-दोस्ती से मुझे
ज़िया जलंधरी
If you know, the author of any of the posts here which is posted as Anonymous.
Please let me know along with the source if possible.
Showing posts with label ziya jalandhari. Show all posts
Showing posts with label ziya jalandhari. Show all posts
Monday, February 28, 2011
क्या हुआ, तेरी बेरुखी से मुझे
Subscribe to:
Posts (Atom)