Thursday, May 9, 2013

उदास ज़िन्दगी, उदास वक्त, उदास मौसम

उदास ज़िन्दगी, उदास वक्त, उदास मौसम...
कितनी चीज़ों पे इल्ज़ाम लग जाता है तेरे बात न करने से

--अज्ञात

Sunday, April 21, 2013

तुम कई बार मिल चुके होते

तुम कई बार मिल चुके होते
तुम जो मिलते दुआओं से

--अज्ञात

तेरे दोस्तों में तेरा भ्रम रहे

तेरे दोस्तों में तेरा भ्रम रहे,
यही सोच कर मैं चुप रहा
जो निगाह में था वो छुपा लिया
जो दिल में था वो कहा नहीं
--अज्ञात

Friday, April 19, 2013

मेरी किस्मत में तुझे पाना था

मेरी किस्मत में तुझे पाना था
मेरी किस्मत बदल गई साली
--सतलज राहत

Sunday, April 14, 2013

नया एक रब्त क्यों करें हम

नया एक रब्त क्यों करें हम
बिछड़ना है तो झगड़ा क्यों करें हम

खामोशी से अदा हो रस्म-ए-दूरी
कोई हंगामा बरपा क्यों करें हम

ये काफी है के हम दुश्मन नहीं हैं
वफादारी का दावा क्यों करें हम

वफ़ा, इखलास, कुर्बानी, मोहब्बत
अब इन लफ़्ज़ों का पीछा क्यों करें हम

हमारी ही तमन्ना क्यों करो तुम
तुम्हारी ही तमन्ना क्यों करें हम

नहीं दुनिया को जब परवाह हमारी
तो फिर दुनिया की परवाह क्यों करें हम

--अज्ञात

Friday, April 5, 2013

हर एक बाज़ी में दिल की हार हो ऐसा नहीं होता

जो हो एक बार वो हर बार हो ऐसा नहीं होता
हमेशा एक ही से प्यार हो ऐसा नहीं होता

हर एक कश्ती का अपना तजुर्बा होता है दुनिया में
सफर में रोज़ ही मझधार हो ऐसा नहीं होता

कहानी में तो किरदारों को जो चाहिए बना दीजिए
हकीक़त में कहानीकार हो ऐसा नहीं होता

कहीं तो कोई होगा जिसको अपनी भी ज़रूरत हो
हर एक बाज़ी में दिल की हार हो ऐसा नहीं होता

सिखा देती हैं चलना ठोकरें भी राहगीरों को
कोई रास्ता सदा दुश्वार हो ऐसा नहीं होता

--अज्ञात

Saturday, March 30, 2013

कौन होगा जो तुझे मेरी तरह याद कर

अपनी तनहाई तेरे नाम पे आबाद करे
कौन होगा जो तुझे मेरी तरह याद करे
--अज्ञात

Thursday, March 28, 2013

उसकी खातिर मै गैर था जिसका होकर रोया

जो कभी अपना नहीँ था उसे खोकर रोया
उसकी खातिर मै गैर था जिसका होकर रोया

इस उदासी का सबब मै किसी से क्या कह दूँ
कभी दिल ही मे, कभी पलके भिगोकर रोया

प्रमोद तिवारी

Wednesday, March 27, 2013

रूह में कोई ग़म है पोशिदा

रूह में कोई ग़म है पोशिदा
ज़िन्दगी बेसबब उदास नहीं

अज्ञात

Monday, March 25, 2013

ये तेरे आंसू मुझे आजमा के निकले हैं ...

गमों में डूबे तो फिर जगमगा के निकले हैं ...
यहाँ डूबे थे ... बड़ी दूर जा के निकले हैं ....

तेरी बाहों में बड़े प्यार से आये थे मगर ..
तेरे पंजो से बहुत छटपटा के निकले हैं ...

तूने भी दिल को दुखने की इन्तहा कर दी...
हम भी महफ़िल से मगर मुस्कुरा के निकले हैं ..

कई लोगो से मेरी नौकरी की बात हुई ...
बहुत से काम तो हाथो में आ के निकले हैं ...

मेरे ही ज़ब्त ने बेचैन किया है तुझको ..
ये तेरे आंसू मुझे आजमा के निकले हैं ...

बड़े तैराक हैं ये मैंने खुद भी देखा है ...
यहाँ कूदे थे .. बहुत दूर जा के निकले हैं ..

धड़कने रुक गयी , दम भी निकल गया मेरा..
सभी अरमान तेरे पास आ के निकले हैं ..

हमने हर नौकरी बर्बाद होके छोड़ी है ...
सबको लगता है के पैसा कमा के निकले हैं ..

ऐसे वैसो को भी दिल में बसा लिया ''सतलज'
बहुत से लोग तो बातें बना के निकले हैं ...

Monday, March 18, 2013

वो अजब शक्स था ऐ ज़िन्दगी...

वो अजब शक्स था ऐ ज़िन्दगी...
जिसे समझ के भी न समझ सके...
मुझे चाहता भी गज़ब था...
मुझे छोड़ के भी चला गया...

--अज्ञात

Sunday, March 17, 2013

नया दर्द एक दिल में जगा कर चला गया

नया दर्द एक दिल में जगा कर चला गया
कल फिर वो मेरे शहर में आ कर चला गया

जिसे ढूँढ़ते रहे हम लोगों की भीड़ में
मुझसे वो अपने आप को छुपा कर चला गया

मैं उसकी खामोशी का सबब पूछता रहा
वो किस्से इधर उधर के सुना कर चला गया

ये सोचता हूँ के मैं कैसे भुलाऊंगा अब उसे
उस शक्स को जो मुझको पल भर में भुला कर चला गया

Saturday, March 16, 2013

याद न कर

वो तझको भूले हैं, तो तुझपे भी लाज़िम है 'मीर'

खाक डाल, आग लगा, नाम न ले, याद न कर

--मीर

बहुत बुरा है मगर...

बहुत बुरा है मगर फिर भी तुम से अच्छा है
ये दिल का दर्द जो हर पल साथ रहता है

--अज्ञात

Sunday, March 10, 2013

मेरे दिल पे नक्श तेरी यादों का

मेरे दिल पे नक्श तेरी यादों का
ऐसे में कैसे किसी और को सोचूँ

--अज्ञात

Saturday, March 2, 2013

ये वो कमाई है .... जिसपर ‘कर’ नहीं लगता

पास ‘दोस्ती की दौलत’ हो तो डर नहीं लगता
ये वो कमाई है .... जिसपर ‘कर’ नहीं लगता

छुपाया था यूं तो बड़े जतन से .... ज़माने से
पर उस ‘राज़’ से कोई .. बेखबर नहीं लगता

ये कवायद .. ‘एहतियात-ओ-सब्र’ मांगती है
इश्क में कोई .. ‘जोर-ओ-ज़बर’ नहीं लगता

सारे पुर्जे जिस्म के ....... जवाब दे रहे है
कभी दिल .. तो कभी जिगर नहीं लगता

वो कहते है ‘अमित’ का कोई .. सानी नहीं है
ऐसा भी नहीं कोई उससे बेहतर नहीं लगता

समझौता उसने भी कर लिया हालात से शायद
अब 'अमित' में भी ...... वो ‘तेवर’ नहीं लगता

--अमित हर्ष

Monday, February 25, 2013

कैसे कोई छुपाये आंसू

कैसे कोई छुपाये आंसू
आखिर आँख में आये आंसू

तुझको ये मालूम नहीं
कितने रात बहाए आंसू

दर्द की लज़्ज़त और बढ़ी
जब आंसू में मिलाए आंसू

--अज्ञात

Wednesday, February 20, 2013

इश्क के फायदे

नियम भी हैं, कायदे भी हैं
बने बनाये इश्क के वायदे भी हैं
नुकसान तुमने उठाये हैं, पर मानस
सुनो, इश्क के अपने फायदे भी हैं

मानस भारद्वाज

Tuesday, February 5, 2013

मुहब्बत का पन्ना पन्ना याद किया

तलुवे तले जीभ उतारकर रख दी
बोतल शराब की निकालकर रख दी

मुहब्बत का पन्ना पन्ना याद किया
किताब आंसू से जलाकर रख दी

तुम्हे तो ये भी नहीं पता है , सोना
हमने ज़िन्दगी कहाँ गुजारकर रख दी

ज़हर अभी उतरा भी नहीं था
तेरी याद फिर सजाकर रख दी

तूने भी हिस्से में कुछ नहीं छोड़ा
हमने भी विरासत गँवाकर रख दी

मानस भारद्वाज

Monday, February 4, 2013

तुम मिल जाओ, निजात मिल जाये

तुम मिल जाओ, निजात मिल जाये
रोज़ जीने से, रोज़ मरने से