समन्दर मैं तुझसे वाकिफ हूँ मगर इतना बताता हूँ
वो आंखें ज़्यादा गहरी हैं जिनमें मैं डूब जाता हूँ
--अज्ञात
If you know, the author of any of the posts here which is posted as Anonymous.
Please let me know along with the source if possible.
Tuesday, July 28, 2009
Monday, July 27, 2009
हम तो मौजूद थे, अंधेरों में उजालों की तरह
हम तो मौजूद थे, अंधेरों में उजालों की तरह
तुमने चाहा ही नहीं चाहने वालों की तरह
--अज्ञात
तुमने चाहा ही नहीं चाहने वालों की तरह
--अज्ञात
इस दौर के नौजवानों में ये चलन खास है
इस दौर के नौजवानों में ये चलन खास है
दुशवार है जिंदगी उस पर मोहब्बत की तलाश है
ये हुस्न-ओ-जमाल के खजाने नहीं मुफलिसों के लिये
हसीनाएं है परछाई उस शक़्स की दौलत जिसके पास है
तौहीन न करना कभी कह कर "कड़वा" शराब को
किसी ग़मजदा से पूछियेगा इसमें कितनी मिठास है
मौत इस निजाम में मर्ज़ क इलाज बन चुकी है
सहमे परिन्दोन को इस हक़ीक़त क एहसास है
ठोकर लगे खाली पैमाने सी जिन्दगी अपनी "कुरील"
सागर नहीं नसीब में और लबों पर प्यास है
-मनोज कुरील
दुशवार है जिंदगी उस पर मोहब्बत की तलाश है
ये हुस्न-ओ-जमाल के खजाने नहीं मुफलिसों के लिये
हसीनाएं है परछाई उस शक़्स की दौलत जिसके पास है
तौहीन न करना कभी कह कर "कड़वा" शराब को
किसी ग़मजदा से पूछियेगा इसमें कितनी मिठास है
मौत इस निजाम में मर्ज़ क इलाज बन चुकी है
सहमे परिन्दोन को इस हक़ीक़त क एहसास है
ठोकर लगे खाली पैमाने सी जिन्दगी अपनी "कुरील"
सागर नहीं नसीब में और लबों पर प्यास है
-मनोज कुरील
Sunday, July 26, 2009
मेहरबां कभी ना-आशनाओं जैसा है
मेहरबां कभी ना-आशनाओं जैसा है
मिजाज़ उसका भी अजीब धूप छांव जैसा है
मैं उसे किस दिल से बेवफा कह दूँ
वो बेवफा तो नहीं बेवफाओं जैसा है
--अज्ञात
मिजाज़ उसका भी अजीब धूप छांव जैसा है
मैं उसे किस दिल से बेवफा कह दूँ
वो बेवफा तो नहीं बेवफाओं जैसा है
--अज्ञात
आपणे हथां च हाथ फड़ लैंदा मेरा
आपणे हथां च हाथ फड़ लैंदा मेरा
ता मैं एदा परायी हुन्दी ना
बण जान्दा जे दिल दा मरहम
मैं अपणी दुनिया लुटाई हुन्दी ना
तेरियां बाहां दा सहारा जे मिल जान्दा
ता मेरे को तनहाई हुन्दी ना
तु बण जान्दा जे ताकत मेरी
एह दुनिया विचकार आई हुन्दी ना
चाहे ला देन्दा कोई झूठा लारा
मैं आस ता मुकाई हुन्दी ना
लोकां दी थां मेरी परवाह कर लेन्दा
मेरे तो बेपरवाही हुन्दी ना
जे मना लेन्दा मैनूं आ के
ता फिर कोई रुसवाई हुन्दी ना
जे लुका लेन्दा दिल विच किते
ता मैं लोका दी सताई हुन्दी ना
जे वख ना मैनूँ होण देन्दा
फिर एह लम्बी जुदाई हुन्दी ना
इक वार कह देन्दा के तेरा ही है
ता मेरे तो बेवफाई हुन्दी ना
--अज्ञात
ता मैं एदा परायी हुन्दी ना
बण जान्दा जे दिल दा मरहम
मैं अपणी दुनिया लुटाई हुन्दी ना
तेरियां बाहां दा सहारा जे मिल जान्दा
ता मेरे को तनहाई हुन्दी ना
तु बण जान्दा जे ताकत मेरी
एह दुनिया विचकार आई हुन्दी ना
चाहे ला देन्दा कोई झूठा लारा
मैं आस ता मुकाई हुन्दी ना
लोकां दी थां मेरी परवाह कर लेन्दा
मेरे तो बेपरवाही हुन्दी ना
जे मना लेन्दा मैनूं आ के
ता फिर कोई रुसवाई हुन्दी ना
जे लुका लेन्दा दिल विच किते
ता मैं लोका दी सताई हुन्दी ना
जे वख ना मैनूँ होण देन्दा
फिर एह लम्बी जुदाई हुन्दी ना
इक वार कह देन्दा के तेरा ही है
ता मेरे तो बेवफाई हुन्दी ना
--अज्ञात
कहीं मैं कर न लूं यकीं
कहीं मैं कर न लूं यकीं
मेरे दिल से यूँ न खिताब कर
मुझे ज़िन्दगी की दुआ ना दे
मेरी आदतें ना खराब कर
--अज्ञात
मेरे दिल से यूँ न खिताब कर
मुझे ज़िन्दगी की दुआ ना दे
मेरी आदतें ना खराब कर
--अज्ञात
मिजाज़ इतना भी न देखो सादा रहे
मिजाज़ इतना भी न देखो सादा रहे
कि दुश्मनों से ही दोस्ती का इरादा रहे
--आलोक मेहता
Source : http://deewan-e-alok.blogspot.com/2009/07/mijaj-itna-bhi-na-dekho-saada-rahe.html
कि दुश्मनों से ही दोस्ती का इरादा रहे
--आलोक मेहता
Source : http://deewan-e-alok.blogspot.com/2009/07/mijaj-itna-bhi-na-dekho-saada-rahe.html
Saturday, July 25, 2009
उसे मैं याद आता हूँ
उसे मैं याद आता हूँ मगर फुरसत के लम्हों में
मगर ये भी हकीकत है, उसे फुरसत नहीं मिलती
--अज्ञात
मगर ये भी हकीकत है, उसे फुरसत नहीं मिलती
--अज्ञात
मिल भी जाते हैं तो कतरा के निकल जाते हैं
मिल भी जाते हैं तो कतरा के निकल जाते हैं
हाये मौसम की तरह दोस्त बदल जाते हैं
हम अभी तक हैं गिरफ़्तार-ए-मुहब्बत यारो
ठोकरें खा के सुना था कि सम्भल जाते हैं
ये कभी अपनी जफ़ा पर न हुआ शर्मिन्दा
हम समझते रहे पत्थर भी पिघल जाते हैं
उम्र भर जिनकी वफ़ाओं पे भरोसा कीजे
वक़्त पड़ने पे वही लोग बदल जाते हैं
--बशीर बद्र
Source : http://www.urdupoetry.com/bashir05.html
हाये मौसम की तरह दोस्त बदल जाते हैं
हम अभी तक हैं गिरफ़्तार-ए-मुहब्बत यारो
ठोकरें खा के सुना था कि सम्भल जाते हैं
ये कभी अपनी जफ़ा पर न हुआ शर्मिन्दा
हम समझते रहे पत्थर भी पिघल जाते हैं
उम्र भर जिनकी वफ़ाओं पे भरोसा कीजे
वक़्त पड़ने पे वही लोग बदल जाते हैं
--बशीर बद्र
Source : http://www.urdupoetry.com/bashir05.html
टूट जाने तलक गिरा मुझको
टूट जाने तलक गिरा मुझको
कैसी मिट्टी का हूं बता मुझको
मेरी खुश्बू भी मर ना जाये कहीं
मेरी जद से ना कर जुदा मुझको
घर मेरे हाथ बाँध देता है
वरना मैदान में देखना मुझको
अक़्ल कोई सज़ा है या इनाम
बड़ा सोचना पड़ा मुझको
हुस्न क्या चन्द रोज़ साथ रहा
आदतें अपनी दे गया मुझको
देख भगवे लिबास का जादू
सब समझते हैं पारसा मुझको
कोई मेरा मरज़ तो पहचाने
दर्द क्या और क्या दवा मुझको
मेरी ताकत ना जिस जगह पहुँची
उस जगह प्यार ले गया मुझको
ज़िन्दगी से नहीं निभा पाया
बस यही एक ग़म रहा मुझको
--हस्ती मल हस्ती
कैसी मिट्टी का हूं बता मुझको
मेरी खुश्बू भी मर ना जाये कहीं
मेरी जद से ना कर जुदा मुझको
घर मेरे हाथ बाँध देता है
वरना मैदान में देखना मुझको
अक़्ल कोई सज़ा है या इनाम
बड़ा सोचना पड़ा मुझको
हुस्न क्या चन्द रोज़ साथ रहा
आदतें अपनी दे गया मुझको
देख भगवे लिबास का जादू
सब समझते हैं पारसा मुझको
कोई मेरा मरज़ तो पहचाने
दर्द क्या और क्या दवा मुझको
मेरी ताकत ना जिस जगह पहुँची
उस जगह प्यार ले गया मुझको
ज़िन्दगी से नहीं निभा पाया
बस यही एक ग़म रहा मुझको
--हस्ती मल हस्ती
Wednesday, July 22, 2009
मैं रोता हूँ, आंखों में पानी नहीं रखता
मैं रोता हूँ, आंखों में पानी नहीं रखता
मैं लव्ज़ों में अपनी झूठी कहानी नहीं रखता
वो आये और आ कर अपनी यादों को भी ले जाये
मैं भूल जाने वालों की कोई निशानी नहीं रखता
--अज्ञात
मैं लव्ज़ों में अपनी झूठी कहानी नहीं रखता
वो आये और आ कर अपनी यादों को भी ले जाये
मैं भूल जाने वालों की कोई निशानी नहीं रखता
--अज्ञात
ज़रा सी ज़िन्दगी है अरमान बहुत हैं
ज़रा सी ज़िन्दगी है अरमान बहुत हैं
हमदर्द नहीं कोई इंसान बहुत हैं
दिल का दर्द सुनायें तो सुनायें किसको
जो दिल के करीब है, वो अनजान बहुत है
--अज्ञात
हमदर्द नहीं कोई इंसान बहुत हैं
दिल का दर्द सुनायें तो सुनायें किसको
जो दिल के करीब है, वो अनजान बहुत है
--अज्ञात
बिछड़ गया है तो उसका साथ क्या मांगूँ
बिछड़ गया है तो उसका साथ क्या मांगूँ
ज़रा सी उम्र है, ग़म से निजात क्या मांगूँ
वो साथ होता तो होती ज़रूरतें भी बहुत
अकेली ज़ात के लिये कायनात क्या मांगूँ
--अज्ञात
ज़रा सी उम्र है, ग़म से निजात क्या मांगूँ
वो साथ होता तो होती ज़रूरतें भी बहुत
अकेली ज़ात के लिये कायनात क्या मांगूँ
--अज्ञात
Sunday, July 19, 2009
करेंगे क्या, मोहब्बत में नाकामयाब हो जाने के बाद
करेंगे क्या, मोहब्बत में नाकामयाब हो जाने के बाद
दीवानों को तो और कोई काम भी नहीं आता
--अज्ञात
दीवानों को तो और कोई काम भी नहीं आता
--अज्ञात
बस इक झिझक है यही हाल-ए-दिल सुनाने में
बस इक झिझक है यही हाल-ए-दिल सुनाने में
कि तेरा ज़िक्र भी आयेगा इस फ़साने में
[झिझक=hesitation; ज़िक्र=mention; फ़साना=tale]
बरस पड़ी थी जो रुख़ से नक़ाब उठाने में
वो चाँदनी है अभी तक मेरे ग़रीब-ख़ाने में
[रुख़=face; नक़ाब=veil]
इसी में इश्क़ की क़िस्मत बदल भी सकती थी
जो वक़्त बीत गया मुझ को आज़माने में
ये कह के टूट पड़ा शाख़-ए-गुल से आख़िरी फूल
अब और देर है कितनी बहार आने में
--कैफी आज़मी
कि तेरा ज़िक्र भी आयेगा इस फ़साने में
[झिझक=hesitation; ज़िक्र=mention; फ़साना=tale]
बरस पड़ी थी जो रुख़ से नक़ाब उठाने में
वो चाँदनी है अभी तक मेरे ग़रीब-ख़ाने में
[रुख़=face; नक़ाब=veil]
इसी में इश्क़ की क़िस्मत बदल भी सकती थी
जो वक़्त बीत गया मुझ को आज़माने में
ये कह के टूट पड़ा शाख़-ए-गुल से आख़िरी फूल
अब और देर है कितनी बहार आने में
--कैफी आज़मी
जुदाई से ही कायम है, निज़ाम-ए-ज़िन्दगानी भी
जुदाई से ही कायम है, निज़ाम-ए-ज़िन्दगानी भी
बिछड़ जाता है, साहिल से टकरा कर पानी भी
--अज्ञात
बिछड़ जाता है, साहिल से टकरा कर पानी भी
--अज्ञात
करिश्मे खूब मेरा जान-निसार करता था
करिश्मे खूब मेरा जान-निसार करता था
मिला के हाथ वो पीछे से वार करता था
वो जब भी ठोकता था कील मेरे सीने में
बड़ी अदा से उसे आर-पार करता था
सितारे तोड़ के लाया नहीं कोई अब तक
कि इस फ़रेब पे वो ऐतबार करता था
उसे पता था कि जीवन सफ़ेद चादर है
ना जाने क्यूं वो उसे दागदार करता था
कुछ इस लिये भी मुझे उसकी बात चुभती थी
कि वो ज़बान का ज़्यादा सिंगार करता था
पलट के आती नहीं है कभी नदी, यारो
मैं जानता था! मगर इंतज़ार करता था
--ज्ञान प्रकाश विवेक
मिला के हाथ वो पीछे से वार करता था
वो जब भी ठोकता था कील मेरे सीने में
बड़ी अदा से उसे आर-पार करता था
सितारे तोड़ के लाया नहीं कोई अब तक
कि इस फ़रेब पे वो ऐतबार करता था
उसे पता था कि जीवन सफ़ेद चादर है
ना जाने क्यूं वो उसे दागदार करता था
कुछ इस लिये भी मुझे उसकी बात चुभती थी
कि वो ज़बान का ज़्यादा सिंगार करता था
पलट के आती नहीं है कभी नदी, यारो
मैं जानता था! मगर इंतज़ार करता था
--ज्ञान प्रकाश विवेक
Saturday, July 18, 2009
हमें कोई तुम सा मिल जाये ये नामुमकिन सही
हमें कोई तुम सा मिल जाये ये नामुमकिन सही
तुम्हें भी हम सा मिल जाये, बड़ा मुश्किल सा लगता है
--अज्ञात
तुम्हें भी हम सा मिल जाये, बड़ा मुश्किल सा लगता है
--अज्ञात
तेज़ रफ़्तार ज़िन्दगी का ये आलम है के
तेज़ रफ़्तार ज़िन्दगी का ये आलम है के
सुबह के ग़म शाम को पुराने हो जाते है
--अज्ञात
सुबह के ग़म शाम को पुराने हो जाते है
--अज्ञात
Subscribe to:
Posts (Atom)