Saturday, May 30, 2009

घर में झीने झीने रिश्ते मैने लाखों बार उधड़ते देखे

घर में झीने झीने रिश्ते मैने लाखों बार उधड़ते देखे
चुपके चुपके कर देती है, जाने कब तुरपाई अम्मा
--आलोक श्रीवास्तव

और इसी गज़ल का एक दूसरा शेर है,

बाबूजी गुज़रे आपस में सब चीज़ें तक़सीम हुईं तब,
मैं घर में सबसे छोटा था मेरे हिस्‍से आई अम्मा
--आलोक श्रीवास्तव


Source : http://subeerin.blogspot.com/2009/05/blog-post_27.html

उन्हे नागवारा लगा मेरा यूं रोज़ आना जाना

उन्हे नागवारा लगा मेरा यूं रोज़ आना जाना
मेरे खुदा से मुझे ये उम्मीद न थी
--अज्ञात

हम ता-उम्र सीखते रहे जज़्बातों को ज़ाहिर करना

हम ता-उम्र सीखते रहे जज़्बातों को ज़ाहिर करना
इज़हार-ए-मोहब्बत के वक्त, ज़ुबां ने साथ न दिया
--अज्ञात

दिल नाउमीद तो नहीं नाकाम ही तो है

दिल नाउमीद तो नहीं नाकाम ही तो है
लम्बी है ग़म की शाम मगर शाम ही तो है
--फैज़ अहमद फैज़

वो मुझे भूलने की फिक्र में हैं

वो मुझे भूलने की फिक्र में हैं
ये मेरी फतह है शिकस्त नहीं
--अज्ञात

तेरे जज़बातों को लव्ज़ों या लिखावट से न समझा कोई

तेरे जज़्बातों को लव्ज़ों या लिखावट से न समझा कोई
ये तेरी मोहब्बत की खता नहीं, उनका नसीब गर्दिश में है
--अज्ञात

लोगों की शिकायत है कि हम बोलते बहुत हैं

लोगों की शिकायत है कि हम बोलते बहुत हैं
खामोशी का मंज़र उनके सामने देखा करो
--अज्ञात

हमें ये गुमान रहा कि चाहा हमें दुनिया ने

हमें ये गुमान रहा कि चाहा हमें दुनिया ने
अज़ीज़ तो सबको थे मगर ज़रूरतों की तरह
--अज्ञात

Friday, May 29, 2009

खिज़ाओं में होता है इम्तिहान वफाओं का फराज़

खिज़ाओं में होता है इम्तिहान वफाओं का फराज़
जो हों शजर को प्यारे वो पत्ते नहीं गिरते
--अहमद फराज़

Tuesday, May 26, 2009

आँख से अश्क भले ही न गिराया जाये !

आँख से अश्क भले ही न गिराया जाये !
पर मेरे गम को हँसी में न उड़ाया जाये !!

तू समंदर है मगर मैं तो नहीं हूँ दरिया !
किस तरह फ़िर तेरी देहलीज़ पै आया जाये !!

दो कदम आप चलें तो मैं चलूँ चार कदम !
मिल तो सकते हैं अगर ऐसे निभाया जाये !!

मुझे पसंद है खिलता हुआ ,टहनी पै गुलाब !
उसकी जिद है कि वो , जूड़े में सजाया जाये !!

या तो कहदे कि है जंजीर ,मुकद्दर मेरा !
या मुझे रक्स का अंदाज़ सिखाया जाये !!

मेरे ज़ज़बात ग़लत , मेरी हर इक बात ग़लत !
ये सही तो है मगर कितना जताया जाये !!

लाख अच्छा सही वो फूल मगर मुरदा है !
कब तलक उसको किताबों में दबाया जाये !!

रौशनी तुमको उधारी में भी मिल जायेगी !
पर मज़ा तब है कि , जब घर को जलाया जाये !!

--ललित मोहन (lmtri.02@gmail.com)

वो जो गीत तुमने सुना नहीं,

वो जो गीत तुमने सुना नहीं, मेरी उम्र भर का रियाज़ था

मेरे दर्द की थी दास्तां, जिसे तुम हंसी में उड़ा गये

--अज्ञात

चाँद को ओढ़ने के इंतज़ाम कीजिए

चाँद को ओढ़ने के इंतज़ाम कीजिए
वसीयत बच्चों के अब नाम कीजिए

बिस्तर बिछा के कब्र राह तक रही
वक़्त आ गया है कि आराम कीजिए

आसमाँ से तमाम रकीब दोस्त एक
आप सभी से दुआ सलाम कीजिए

दुरुस्त था इश्क़ में बीच का सफ़र
ना चर्चा आगाज़ ओ अंजाम कीजिए

खारा पन बढ़े तो मय से ये लगें
किसी तरह अश्क़ भी जाम कीजिए

कुछ नही तो ये टूटी चूड़ियाँ सही
कुछ तो मासूम के भी नाम कीजिए

--अनिल पराशर

वापसी का उनका कोई सवाल ही नहीं

वापसी का उनका कोई सवाल ही नहीं
निकल गये हैं जो आंसुओं की तरह
--अज्ञात

वो मेरे आस पास था क्यूँ था

वो मेरे आस पास था क्यूँ था
और बेहद उदास था क्यूँ था

प्यास थी बेपनाह और मय थी
फ़िर भी खाली गिलास था क्यूँ था

ख्वाब ताबीर हो के आया था
और ये दिल उदास था क्यूँ था.

शोख रंगों का था जो दीवाना
आज सादा लिबास था क्यूँ था

वो उड़ाता था होश लोगों के
आज खुद बद-हवास था क्यूँ था

यूँ तो रिश्ता कोइ ना था लेकिन
मेरि खातिर वो खास था क्यूँ था

दीप्ति मिश्र

Monday, May 25, 2009

मेरी आंखों की ज़ुबान कोई समझता कैसे

मेरी आंखों की ज़ुबान कोई समझता कैसे
ज़िन्दगी इतनी दुखी मेरे सिवा किसकी थी
--मुज़फ्फर वारसी

Sunday, May 24, 2009

मेरे वजूद में सिमटी है दास्तां तेरी,

मेरे वजूद में सिमटी है दास्तां तेरी,
न रख मुझको दराज में डायरी की तरह
--आचार्य सारथी रूमी

दिल ने चाहा बहुत पर मिला कुछ नहीं

दिल ने चाहा बहुत पर मिला कुछ नहीं
ज़िन्दगी हसरतों के सिवा कुछ नहीं

उसने रुस्वा सर-ए-आम मुझको किया
उसके बारे में मैंने कहा कुछ नहीं

इश्क़ ने हमको सौगात में क्या दिया
ज़ख्म ऐसे कि जिनकी दवा कुछ नहीं

पढ़ के देखी किताबें मोहब्बत की सब
आंसुओं के अलावा लिखा कुछ नहीं

हर ख़ुशी मिल भी जाये तो क्या फ़ायदा
ग़म अगर ना मिले तो मज़ा कुछ नहीं

ज़िन्दगी ये बता, तुझसे कैसे मिलें
जीने वालों को तेरा पता कुछ नहीं

--देवमनी पांडे

नये कमरों में अब चीज़ें पुरानी कौन रखता है

नये कमरों में अब चीज़ें पुरानी कौन रखता है
परिंदों के लिये शहरों में अब पानी कौन रखता है
--अज्ञात

अच्छी सूरत वाले सारे, पत्थर दिल हों मुमकिन है

अच्छी सूरत वाले सारे, पत्थर दिल हों मुमकिन है
हम तो उस दिन राय देंगें, जिस दिन धोखा खायेंगें
--अज्ञात

Saturday, May 23, 2009

तू पास भी हो तो दिल बेकरार अपना है

तू पास भी हो तो दिल बेकरार अपना है
के हमको तेरा नहीं इंतज़ार अपना है
मिले कोई भी तेरा ज़िक्र छेड़ देते हैं
के जैसे सारा जहाँ राज़दार अपना है
--अज्ञात