Saturday, October 17, 2015

कभी हो मुखातिब ...

कभी हो मुखातिब तो कहूँ क्या मर्ज़ है मेरा,
अब तुम ख़त में पूछोगे तो खैरियत ही कहेंगे...

अज्ञात

Monday, October 5, 2015

बहुत तावील सदमा है

बहुत तावील सदमा है
तेरी मुख़्तसर मोहब्बत का

--अज्ञात

Sunday, October 4, 2015

आज नहीं, तो कल निकलेगा

कोशिश कर, हल निकलेगा
आज नही तो, कल निकलेगा।

अर्जुन के तीर सा निशाना साध,
जमीन से भी जल निकलेगा ।

मेहनत कर, पौधो को पानी दे,
बंजर जमीन से भी फल निकलेगा ।

ताकत जुटा, हिम्मत को आग दे,
फौलाद का भी बल निकलेगा ।

जिन्दा रख, दिल में उम्मीदों को,
समन्दर से भी गंगाजल निकलेगा ।

कोशिशें जारी रख कुछ कर गुजरने की,
जो है आज थमा-थमा सा, वो चल निकलेगा ।

-अज्ञात

Sunday, June 28, 2015

सिर्फ वही शख्स ही मुझे याद रहा

सिर्फ वही शख्स ही मुझे याद रहा
जिसे समझता था भूल जाऊँगा

--अज्ञात

Tuesday, May 26, 2015

ज़हर देता है मुझे कोई दवा देता है

ज़हर देता है मुझे कोई दवा देता है
जो भी मिलता है गम को बढ़ा देता है

क्यूँ सुलगती है मेरे दिल में पुरानी यादें
कौन बुझते हुए शोलों को हवा देता है

हाल हस हस के बुलाता है कभी बाहों में
कभी माज़ी रो रो के सदा देता है

अज्ञात

Monday, May 4, 2015

इतना तो किसी ने चाहा भी नहीं होगा

इतना तो किसी ने चाहा भी नहीं होगा
जितना सिर्फ सोचा है मैंने तुम्हें

-अज्ञात

डाले हुए हैं हम सबने अपने ऐबों पर परदे

डाले हुए हैं हम सबने अपने ऐबों पर परदे

और हर शख्स कह रहा है दुनिया खराब है

-अज्ञात

Sunday, April 12, 2015

इस मोहब्बत में बहुत घाटा है

ख्वाब बोये थे हिज्र काटा है
इस मोहब्बत में बहुत घाटा है

--सतलज राहत

Tuesday, February 24, 2015

दो हिस्सों में बंट गए मेरे दिल के सब अरमान

दो हिस्सों में बंट गए मेरे दिल के सब अरमान

कुछ तुझे पाने निकले तो कुछ मुझे समझाने निकले

--अज्ञात

Monday, December 15, 2014

तो फिर यकीन की हद से भरम निकल जाए

तो फिर यकीन की हद से भरम निकल जाए

हवा न हो तो चरागों का दम निकल जाए

राहत इन्दोरी

Sunday, December 14, 2014

मोहब्बत दिलचस्प है तब तक

दिल-ऐ-गुमराह को ऐ काश ये मालूम हो जाता

मोहब्बत दिलचस्प है तब तक, जब तक नहीं होती

--अज्ञात

Saturday, November 29, 2014

कुछ तो कम होते ये लम्हे मुसीबतों के

कुछ तो कम होते ये लम्हे मुसीबतों के

तुम एक दिन तो मिल जाते, दो दिन की ज़िन्दगी में

--अज्ञात

Monday, November 24, 2014

पहले हम दोनों वक़्त चुराकर लाते थे

पहले हम दोनों वक़्त चुराकर लाते थे

अब तब मिलते हैं जब भी फुरसत होती है

--जावेद अख्तर

उसने लिखा भूल जाओ मुझे

उसने लिखा भूल जाओ मुझे

हमने भी लिख दिया कौन हो तुम?

--अज्ञात

Thursday, November 6, 2014

अजीब सी बेताबी

इक अजीब सी बेताबी है तेरे बिन

रह भी लेते हैं और रहा भी नहीं जाता

--अज्ञात

गुरूर कहाँ जाता है

कब्र की मिटटी हाथ में लिए सोच रहा हूँ

लोग मर जाते हैं तो गुरूर कहाँ जाता है

--अज्ञात

कुछ लोग पेश आ रहे हैं बड़े प्यार से

फिर कोई दर्द मिलेगा, तैयार रह ऐ दिल;
कुछ लोग पेश आ रहे बडे प्यार से!

--अज्ञात

Tuesday, October 14, 2014

कसम तुम को मेरे सर की मेरे पहलू से ना सरको

कसम तुम को मेरे सर की मेरे पहलू से ना सरको
अगर सरको तो यूं सरको कलम कर के मेरे सर को

पड़ा रहने दो कदमो में ना ठुकराओ मेरे सर को मज़ा उल्फत में जब आये ना मैं सरकूं ना तुम सरको

जीवन बिताया सारा इंतजार करते करते
बन जाऊ तेरी प्यारी तुझे प्यार करते करते!!!!!!!!

अज्ञात

Wednesday, October 1, 2014

जहाँ यार याद न आए वो तन्हाई किस काम की,

जहाँ यार याद न आए वो तन्हाई किस काम की,
बिगड़े रिश्ते न बने तो खुदाई किस काम की, 
बेशक अपनी मंज़िल तक जाना  है ,

           पर  जहाँ से अपना दोस्त ना दिखे
               वो ऊंचाई  किस  काम  की!!

--जावेद अख्तर

Saturday, September 27, 2014

आदतें उसकी थी बस मुझे जलाने वाली 

आदतें उसकी थी बस मुझे जलाने वाली
बात की हंस के मगर दिल को दुखाने वाली

आजकल वो मुझे कुछ बदला हुआ लगता है
हो गयीं उसकी निगाहें भी ज़माने वाली

हमने इख्लास का दामन नही छोड़ा अब तक
हाय उसकी तो मोहब्बत है रुलाने वाली

मैने समझा था गुज़र जाएगा मौसम लेकिन
रुत-ए-बरसात भी निकली तो सताने वाली

तुम्हारे वास्ते अब कोई नही है वसी
खुद से बातें ना करो दिल को बहलाने वाली

-अज्ञात