Thursday, July 2, 2009

शोला-ए-ग़म में जल रहा है कोई

शोला-ए-ग़म में जल रहा है कोई
लम्हा-लम्हा पिघल रहा है कोई

शाम यूँ तीरगी में ढलती है
जैसे करवट बदल रहा है कोई

उसके वादे हैं जी लुभाने की शय
और झूठे बहल रहा है कोई

ख्वाब में भी गुमां ये होता है
जैसे पलकों पे चल रहा है कोई

दिल की आवारगी के दिन आये
फिर से अरमाँ मचल रहा है कोई

मुझको क्योंकर हो एतबारे-वफ़ा
मेरी जाने-ग़ज़ल रहा है कोई

--मनु बेतखल्लुस


Source : http://kavita.hindyugm.com/2009/07/uske-vaade-jee-lubhane-ki-shai.html

तूने जो ना कहा, मैं वो सुनता रहा

तूने जो ना कहा, मैं वो सुनता रहा
खा मखां बेवजह, ख्वाब बुनता रहा

न्यू यार्क फिल्म का गीत

लौट आती है मेरी शब की इबादत खाली

लौट आती है मेरी शब की इबादत खाली
जाने किस अर्श पे रहता है, खुदा शाम के बाद
--अज्ञात

धुंध सी छाई हुई है आज घर के सामने

धुंध सी छाई हुई है आज घर के सामने
कुछ नज़र आता नहीं है अब नज़र के सामने

सर कटाओ या हमारे सामने सजदा करो
शर्त ये रख दी गयी है हर बशर के सामने

सोचता हूँ क्यूं अदालत ने बरी उसको किया
क़त्ल करके जो गया सारे नगर के सामने

देर तक देखा मुझे और फ़िर किसी ने ये कहा
आज तो मुझको पढ़ो मैं हूं नज़र के सामने

कल सड़क पर मर गये थे ठंड से कुछ आदमी
देश की उन्नति बताते पोस्टर के सामने

लौटना मत बीच से पूरा करो अपना सफ़र
हल करो वो मुश्किलें जो हैं डगर के सामने

--नित्यानंद तुशार

Wednesday, July 1, 2009

हम पर दुख का पर्वत टूटा, तब हमने दो चार कहे

हम पर दुख का पर्वत टूटा, तब हमने दो चार कहे
उस पर क्या बीती होगी, जिसने शेर हज़ार कहे
--बालस्वरूप राही

रासता है कि कटता जाता है

रासता है कि कटता जाता है
फासला है कि कम नहीं होता
--काबिल अजमेरी

Tuesday, June 30, 2009

बरसो बाद मिले जो चंद लफ़्ज़ गुफ़्तगू को ना निकले,

बरसो बाद मिले जो चंद लफ़्ज़ गुफ़्तगू को ना निकले,
वो यार जो पहलू में कभी घन्टों बिताते थे,

--आलोक मेहता

Sunday, June 28, 2009

घर आ के मां बाप बहुत रोये अकेले में

घर आ के मां बाप बहुत रोये अकेले में
मिट्टी के खिलौने भी सस्ते ना थे मेले में
--अज्ञात

कभी कभी हम यूँ भी दिल को बहलाया करते हैं

कभी कभी हमने अपने दिल को यूँ भी बहलाया है
जिन बातों को हम नहीं समझे, औरों को समझाया हैं
--निदा फ़ाज़ली

कदम रुक से गये हैं फूल बिकते देख कर मेरे

कदम रुक से गये हैं फूल बिकते देख कर मेरे
मैं अक्सर उस से कहता था, मोहब्बत फूल होती है
--अज्ञात

मुलाकातें ज़रूरी हैं अगर रिश्ते बचाने हैं

मुलाकातें ज़रूरी हैं अगर रिश्ते बचाने हैं
लगा कर भूल जाने से तो पौधे भी सूख जाते हैं
--अज्ञात

उसने कहा कौन सा तोहफा मैं तुम्हे दूँ

उसने कहा कौन सा तोहफा है मनपसंद
मैने कहा वही शाम जो अब तक उधार है
--अज्ञात

हमसे ना पूछ मोहब्बत के मायने ए दोस्त

हमसे ना पूछ मोहब्बत के मायने ए दोस्त
हमने बरसों एक बन्दे को खुदा माना है
--अज्ञात

Wednesday, June 24, 2009

जिनके आँगन में अमीरी का शजर लगता है,

जिनके आँगन में अमीरी का शजर लगता है,
उनका हर ऐब ज़माने को हुनर लगता है
--अन्जुम रहबर



किसी और का ज़िक्र उसे गवारा नहीं आलोक

किसी और का ज़िक्र उसे गवारा नहीं आलोक
जब मिलती है, खुद में दुनिया समेट लेती है

--आलोक मेहता

Sunday, June 21, 2009

मेरी इन गज़लों को उठा कर संभाल कर फेकना

मेरी इन गज़लों को उठा कर संभाल कर फेकना
महफ़िल-ए-यार में ना दिल उछाल कर फेकना

इश्क-ओ- आबरू-ओ- शर्म-ओ- हया गजब है
नफरत को ए साहब दिल से निकाल कर फेकना

हस्ती जब तलक इस मैदान-ए-गुलसिता में मेरी
रहगी फ़ितरत यारो इश्क को बेहाल कर फेकना

ये हुआ की जाट साहब सिर्फ चंद बाते कह पाए
की यारो को मोहब्बत में माला-माल कर फेकना

"बेदिल" के कारनामे दिल्ली में मशहूर हो चले है
मुझे दिल से फेकना दोस्त मगर ख्याल कर फेकना

--दीपक 'बेदिल'

मेरी खुशियाँ,मेरा,गुरूर,मेरा आत्मसम्मान सब पीछे छूटा है,

मेरी खुशियाँ,मेरा,गुरूर,मेरा आत्मसम्मान सब पीछे छूटा है,
बोलो कौन सी कचहरी में जाऊं कि मेरा विश्वास टूटा है...

-स्वीट 'जज्बाती'

Saturday, June 20, 2009

अपने साये से भी अश्क़ों को छुपा कर रोना

अपने साये से भी अश्क़ों को छुपा कर रोना
जब भी रोना हो चराग़ों को बुझा कर रोना

हाथ भी जाते हुये वो तो मिला कर ना गया
मैने चाहा जिसे सीने से लगा कर रोना

तेरे दीवाने का क्या हाल किया है ग़म ने
मुस्कुराते हुये लोगों में भी जा कर रोना

लोग पढ़ लेते हैं चेहरे पे लिखीं तहरीरें
इतना दुशवार है लोगों से छुपा कर रोना

--निसार तरीन जाज़िब


Source : http://www.urdupoetry.com/jazib01.html

लाख बंद करें मैखाने ज़माने वाले

लाख बंद करें मैखाने ज़माने वाले
दुनिया में कम नहीं हैं आंखों से पिलाने वाले
--अज्ञात

मरेंगें और हमारे सिवा भी तुम पे बहुत

मरेंगें और हमारे सिवा भी तुम पे बहुत
ये जुर्म है तो फिर इस जुर्म की सज़ा रखना
--ज़फर